शिवहर पुलिस ने खोये/ गुम हुए 31 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके असली धारक को दिया

 शिवहर - जिला अंतर्गत ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत शिवहर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र से खोए/ गुम हुए मोबाइल फोन की बरामद  कर उसके असली धारकों को दे दिया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि 31 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों के सत्यापन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज लाभुकों को विधिवत वितरित कर दिया गया है। 

मुंतजीमा खातून हनुमान नगर, चंदन कुमार पांडे फतेहपुर, उत्कर्ष गुप्ता कनुइनी, नूर मोहम्मद अंसारी डुमरी ,इमरान अख्तर जमुनिया फेनहारा ,धर्मेंद्र कुमार इंदरवा खुर्द ,अजय कुमार शिवहर, वीरेंद्र राम नगर परिषद शिवहर, नितेश कुमार माधोपुर छाता ,संजीत कुमार बखार चंडिहा, अवधेश कुमार नगर परिषद वार्ड नंबर 7 सहित 31 मोबाइल धारकों को मोबाइल खोया हुआ मोबाइल बरामद कर असली मोबाइल धारकों को दे दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने अथवा चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना को दे तथा आवश्यक रूप से CEIR पोर्टल पर मोबाइल का विवरण दर्ज कराये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि मोबाइल फोन की बरामदगी एवं वास्तविक धारकों तक उसकी वापसी हेतु शिवहर पुलिस द्वारा लगातार विधि संवत कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसडीपीओ अनुशील कुमार सहित तकनीकी विभाग के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

रिपोर्टर -  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.