तरियानी अंचलाधिकारी कुमार रोहित निलंबित, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई
शिवहर : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रदेशभर में लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 41 अंचलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस सूची में शिवहर जिले के तरियानी अंचल के अंचलाधिकारी कुमार रोहित का नाम भी शामिल है।
निलंबन की यह कार्रवाई राजस्व कार्यों में शिथिलता, जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन में देरी, लोक शिकायतों की अनदेखी और मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना के चलते की गई है। बीते महीनों में विभाग द्वारा चलाए गए समीक्षा अभियान में तरियानी अंचल समेत कई अंचलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस संबंध में काली नोटिफिकेशन आ गया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.