केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद के लिए पूजा मेडिकल के रामचंद्र प्रसाद गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन होना तय

शिवहर : शिवहर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए पूजा मेडिकल हॉल के रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है वही उपाध्यक्ष पद के लिए न्यू राहुल मेडिकल के गुड्डू यादव ने पर्चा दाखिल किया है। 

सारा चुनावी प्रक्रिया तथर्त कमेटी के मुख्य संयोजक देवदत्त आर्य के प्रतिष्ठान ओम मेडिसिन ट्रेडर्स जीरो माइल चौक शिवहर में दिन के 11 से संध्या 5 बजे तक संपन्न करने का आदेश निर्गत किया गया था।

शिवहर जिला में शिवहर जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् एसोसिएशन इकाई के गठन को लेकर BCDA पटना के निर्देश पर आम सभा सो चुनाव 26 अप्रैल 2026 को सिनेमा हॉल रोड रिद्धि सिद्धि मैरिज हॉल में संपन्न कराने को लेकर निर्देशित किया गया है।

अन्य पदों में सचिव पद के लिए बी फार्मा शिवहर के मनोरंजन सिंह, उप सचिव के लिए शंकर मेडिकल हॉल कुशहर के जयशंकर साह, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री साइन मेडिकल हॉल शिवहर के आनंद गुप्ता, संगठन मंत्री के लिए सब्बा मेडिकल हॉल शिवहर के मोहम्मद नसीम ने 13 अप्रैल को निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल किया है।

बताते चले कि मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अप्रैल 2026 को हुआ था। मतदाता सूची का निरीक्षण एवं आपत्ति 8 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 को हुआ था। संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को हुआ है वही नामांकन करने की तिथि 13 अप्रैल 2026 को निर्धारित था। 

नामांकन पत्रों की जांच आज 14 अप्रैल 2026 को होना है सही पाए गए नामांकनों की प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को होगा।नामांकन वापस लेने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निश्चित है। बाकी सही पाए गए प्रत्याशियों का नाम का प्रकाशन 17 अप्रैल 2026 को किया जाएगा तथा आम सभा का चुनाव 26 अप्रैल 2026 को होगा। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी होम मेडिसिन ट्रेडर्स जीरोमाइल चौक देवदत्त आर्य ने बताया है कि समय से पहले शिवहर जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् एसोसिएशन शिवहर के लिए उपयुक्त लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। समय के उपरांत विभिन्न पदों के लिए अन्य लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल करना चाहे परंतु समय के उपरांत होने के कारण उनका पर्चा नहीं स्वीकार किया गया।

निर्वाचन पदाधिकारी ओम मेडिसिन ट्रेडर्स के देवव्रत आर्य ने बताया है कि सारी स्थिति की जानकारी पटना में एसोसिएशन के पदाधिकारीयों को दे दी गई है। उनके आदेश जो भी होगा वह मान्य होगा। 

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.