भारत की जनगणना- 2027; स्व-गणना आज से, अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन करें, बहुत ही आसान है---डीएम प्रतिभा रानी

शिवहर :  प्रदेश के साथ  शिवहर जिले में स्व -गणना का कार्य आज 17 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है।यह कार्य 1 मई  2026 तक चलेगा। जबकि 2 मई से मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य प्रारंभ होगा। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने कल विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया है कि प्रत्येक व्यक्ति जागरूक बने और भारत की जनगणना- 2027 में आप अपनी अहम योगदान दे। 

स्वयं परिवार के मुखिया पोर्टल पर जाकर अपनी पूरी जानकारी भरे। डीएम ने बताया कि यह बहुत ही आसान तरीका है। 

वेबसाइट- https://se.census.gov.in पर जाए। उसमें बिहार का चयन कर परिवार पंजीकरण में मुखिया का नाम एवं मोबाइल नंबर भरे। 

भाषा का चयन करें, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी को दर्ज करें और अपना जिला शिवहर को चुने। जिस गांव नगर में रहते हैं वहां का पिन कोड भर दे।

गूगल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने मकान के सटीक स्थान को पुष्टि कर ले।जो प्रश्नावली सामने आता है उसमें मकान परिवार से जुड़ी सामान्य जानकारी देनी है ,प्रश्न समझने में परेशानी हो तो टूल टिप्स एवं आवश्यक सूचना उपलब्ध भी है।

फिर भरी जानकारी को स्वयं जांच कर ले, जरूरत हो तो उसे संशोधित करें या फिर सुरक्षित पुष्टि कर सबमिट कर दे। सबमिट करने के लिए कंफर्म और सबमिट पर क्लिक करें। 

स्व -गणना पहचान संख्या प्रपत्र समिट करने के बाद 11 अंकों का एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या जो एच अक्षर से शुरू होगी आपके एसएमएस या यदि ईमेल दिया गया है तो उसे पर आ जाएगा। और आप भारत की जनगणना 2027 में भाग ले लिए आपको ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।

स्व-गणना करते समय सावधानी भी जरूरी है

एक बार भाषा एवं मुखिया का नाम भर दिया तो उसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार पंजीकृत होगा दोबारा इसका इस्तेमाल संभव नहीं होगा। मोबाइल या मेल पर आने वाला ओटीपी किसी से साझा नहीं करें, यह पूरी तरह गोपनीय है।

मानचित्र (मैप) पर लोकेशन सहित चिन्हित करें गलत लोकेशन से सत्यापन में परेशानी हो सकती है। सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट भरे गलत जानकारी देने पर पुनः सर्वे हो सकता है। अंतिम सबमिट करने से पहले प्रीव्यू में पूरी जानकारी दोबारा आवश्यक जांच ले। 

एक बार फाइनल सबमिट करने के बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा ।जो सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी से आईडी मिले उसे सुरक्षित रखें यह आपकी पुष्टि का आधार है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.