बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष के उम्मीदवार हवलदार लालबाबू सिंह कर रहे जोर-शोर से जनसंपर्क
शिवहर : शिवहर जिले में बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ (होमगार्ड) का चुनाव भी 26 अप्रैल 2026 को होगा।
अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में है वहीं सचिव के दो तथा उपाध्यक्ष के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सभी प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए हवलदार लालबाबू सिंह भी चुनाव मैदान में है। होमगार्ड एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष पद के लिए निरंतर पिछले कई बार से प्रयास कर रहे उम्मीदवार हवलदार भाई लालबाबू सिंह ने बताया है कि मैं दिन रात हमेशा जनसंपर्क अभियान में जुटा हूं। आगे ईश्वर की कृपा।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाई लालबाबू सिंह ने बताया है कि अगर मुझे मौका मिला तो अपने अधिकारों से वंचित रहते हैं ,उसे न्याय दिलाने का काम करूंगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.