सड़क सुरक्षा के मद्देनजर डीटीओ (DTO) के नेतृत्व में देर रात सघन वाहन जांच अभियान, दर्जनों वाहनों पर लगा जुर्माना

शिवहर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO)  अनुराग कुमार रवि द्वारा कल दिनांक-20.04.2026 को देर रात जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन 'वाहन जांच अभियान' चलाया गया।यह अभियान विशेष रूप से रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया। जांच के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दिया गया - ​ओवरलोडिंग के तहत मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक लोड होने पर कड़ी कार्रवाई की गई।

 ​दस्तावेजों की कमी को लेकर फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) की जांच की गई ​रिफ्लेक्टर और लाइट: ट्रकों और अन्य भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर और हेडलाइट की स्थिति देखी गई ताकि कोहरे या अंधेरे में दुर्घटना न हो।

इस औचक निरीक्षण के दौरान डीजे वाहन, ट्रक और हाईवा जैसे भारी वाहनों की जांच की गई, जिसमें कुल-97500 रूपए  का चालान काटा गया। 
             
इस जांच अभियान में डीटीओ के साथ प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI), परिवहन विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस बल के जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.