13 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

शिवहर :  शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में कल देर शाम एक 13 वर्षीय बच्चा को जगह-जगह धारदार चाकू से एवं डंडा से मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत श्यामपुर भटहा थाना में कांड संख्या 102/ 26 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मृतक- 13 वर्षीय बच्चा गुलाम गौस पिता अब्दुल्लाह अंसारी जहांगीरपुर अंसारी टोला निवासी है। प्राथमिकी दर्ज को लेकर दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 20 अप्रैल शाम को तकरीबन 7:30 बजे मेरे पुत्र 13 वर्षीय गुलाम गौस को गांव के ही रुदल ठाकुर के बसवारी के पास दो बच्चे बुलाकर ले गए जिनके द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर देने के लिए आवेदन दिया गया है।

हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आवेदन के आलोक में पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार जनों को रो रो कर बुरा हाल है।आखिर छोटे बच्चों को क्यों बेरहमी से हत्या की गई।

रिपोर्टर  :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.