शिवहर में रणविजय साहू का भव्य स्वागत, तैलिक साहू समाज ने दिखाया एकजुटता का दम

शिवहर - शिवहर में मोरवा विधायक एवं राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह तैलिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू जी के आगमन पर तैलिक साहू परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 

अनुमंडल चौक स्थित सुमन सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी सह प्रखर वक्ता डॉ. रामाधार साह, समाजसेवी रामनाथ सुमन , लक्ष्मण साह, प्रेमशंकर प्रसाद, संतोष कुमार, दिनेश साह, अजय कुमार, ललन प्रसाद, रौशन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर रणविजय साहू एवं साहु भुपाल भारती का हार्दिक अभिनंदन किया।

सभी वक्ताओं ने उनके नेतृत्व, सामाजिक समर्पण एवं समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.