54,200 घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं ने अब तक गैस सिलेंडर प्राप्त किया

शिवहर : जिला आपूर्ति पदाधिकारी-अपर समाहर्त्ता,शिवहर श्री मेधावी द्वारा LPG गैस की आपूर्ति एवं उपलब्धता से सम्बंधित प्रेस विज्ञप्ति निर्गत कर निम्न जानकारियां दी गई है।

 शिवहर जिले में घरेलू उपयोग के लिये रसोई गैरा सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रतिदिन डिमांड के अनुसार गैस सिलेंडर संबंधित कंपनियों के द्वारा सभी गैस एजेन्सी को प्राप्त हो रहा है। शिवहर जिलान्तर्गत कार्यरत सभी 20 गैस एजेन्सी पर संबंधित Oil Company द्वारा निर्वाध गैस उपलब्ध कराया जा रहा है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। शिवहर जिला में खपत अनुसार प्रतिदिन गैस प्राप्त हो रहा है।

गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 25 दिनो एवं ग्रामीण क्षेत्रो के घरेलू उपभोक्ताओ के अतिम गैरा सिलेंडर की डिलेवरी के 45 दिनों के बाद नए गैस सिलेंडर बुकिंग की अनुमति सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। शिवहर जिले की जनता से अपील है कि बुकिंग अवधि के लिये किसी भी अन्य तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे, सरकार द्वारा अभी कोई तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

 गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात् 4-5 दिनों के अन्दर घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर घर सुनिश्चित की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बुकिंग के पश्चात् घर पर होम डिलेवरी के द्वारा गैस सिलेण्डर घर पर ही पा सकते है, अतः उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेसियों के पास भीड लगाने की आवश्यकता नहीं है।

 एजेन्सी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर माह अप्रैल 2026 मे दिनाक-26.04.2026 तक 54200 उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त हो गया है।

 सरकार के विशेप सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-1728/खाद्य, दिनाक 09.04.2026 के आलोक में जिले में आने वाले वैवाहिक सीजन वाणिज्यिक गैस की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति न होने की रिथति में उत्पन्न रागस्याओं के आलोक में वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेगे और संबंधित तेल कंपनियों अगले 5-7 दिन में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे।

 जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी कार्ड के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें इस बात का उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेण्डर की आवश्यकता है एवं कितने लोगो के शामिल होने की संभावना है।

 तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के रो प्राप्त निदेश के आलाके में शिवहर जिलान्तर्गत एक नियत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वा० से 09:00 बजे अपराहन तक कार्य करेगा। उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से जिला नियंत्रण कक्ष, शिवहर (Control Room) के दूरभाष संख्या-(1) 06222-257060 एवं (2) 06222-257001 पर अवगत करा सकते है।

 इस जिला में जिला नियंत्रण कक्ष, शिवहर (Control Room) के सुविधा का लाभ लेने के लिये इस जिला के कोई भी गैस उपभोक्ता अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। सभी शिकायतकर्ता से प्राप्पा शिकायत को संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/गैरा एजेन्सी पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को तत्क्षण अग्रसारित किया जाता है। जिससे शिकायत का निवारण तुरन्त किया जा सके।

खाद्य एवं उपभोकाा सरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में प्रखज आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के बाजारों में अवस्थित होटलों / गैरा प्रतिष्ठानों की जाँच नियमित रूप से करायी जा रही है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.