सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, हालत नाजुक
शिवहर : खैरवा दर्प के पास सोमवार को देर रात बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।
पहला घायल रघुवीर कुमार, पिता शत्रुघ्न सहनी, ग्राम सुगिया कटसरी का रहने वाला है जो बाइक से जा रहा था। वहीं दूसरा घायल 14 वर्षीय आयुष कुमार, पिता संजीव कुमार, ग्राम मधुबनी घाट का निवासी है। आयुष खैरवा दर्प में एक बारात में आया था और खाना खाने के बाद टहल रहा था। इसी दौरान शिवहर की तरफ से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शिवहर टाउन थाना प्रभारी रणधीर कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह की तत्परता की सराहना की। समय पर अस्पताल पहुंचाने से दोनों की जान बचाने में मदद मिली।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.