खनन विभाग की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

शिवहर : कल तरियानी प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी शिवहर के निदेश के आलोक मे खनिज विकास पदाधिकारी, शिवहर के निर्देश पर खनन निरीक्षक, शिवहर राशिद इनाम के के द्वारा औचक छपामारी की गई।

औचक छपामारी में तरियानी छपरा थाना अंतर्गत भुआ टोला के समीप पुराने बागमती धार में अवैध बालु खनन एंव परिवहन मे संलिप्त अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई । इस दौरान दो चालकों को भी गिरफ्तार कर थाना को सुपुर्द किया गया।सभी के खिलाफ तरियानी छपरा थाना कांड संख्या-32/26 दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी अवैध खनन & परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.