निःशुल्क आंख जांच शिविर का जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सदस्य उठा रहे लाभ
शिवहर : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत राज्य सोसायटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर “सक्षम” के जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई–सह–बुनियाद केंद्र, पिपराही, शिवहर द्वारा आज निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 06 अप्रैल 2026 से चलाया जा रहा है।
इस शिविर का उद्देश्य शिवहर के जरूरतमंद लोगों, की आंखों की समुचित जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।
शिविर के माध्यम से आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान, निःशुल्क जांच तथा उचित इलाज के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
इस अभियान में सक्षमा दीदी, दीदी अधिकार केंद्र समन्वयक, मास्टर रिसोर्स पर्सन स्वास्थ्य एवं पोषण एवं समुदायिक पोषण संसाधन सेवी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। वे जीविका दीदियां के घर-घर जाकर उन्हें जागरूक कर रही हैं, लाभुकों की पहचान कर रही हैं तथा उन्हें शिविर स्थल तक लाने में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लाभुक इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं, जिससे अभियान को गति मिली है।
जिला परियोजना प्रबंधक गिरीश मोहन शरण ने बताया कि शिविर के प्रमुख उद्देश्य
सभी जरूरतमंद व्यक्तियों की आंखों की निःशुल्क जांच
दृष्टि दोष एवं अन्य आंख संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाना, उचित उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना एवं मुफ़्त चश्मा उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर प्रबंधक सामाजिक विकास श्री ओसामा हसन ने कहा:
“बुनियाद केंद्र द्वारा आयोजित यह निःशुल्क आंख जांच शिविर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है। जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान और प्रभावी बना है। अब जीविका दीदियां एवं उनके परिवार के सदस्य मुफ्त जांच शिविर का फायदा उठा रही हैं। सभी प्रखंडों में स्टाफ एवं कैडर के माध्यम से इस शिविर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जिला परियोजना प्रबंधक ने सभी कर्मियों एवं सामुदायिक कैडर से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस निःशुल्क सेवा का लाभ मिल सके।
मौके पर नेत्र चिकित्सक मोहम्मद रिज़वान, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अमित कुमार, जीविका के युवा पेशेवर पशुधन दीपक कुमार, सामुदायिक समन्वयक मधुसूदन राम, दीदी अधिकार केंद्र समन्वयक, सोनी कुमारी समेत समूह से जुड़ी दीदियां मौजूद थीं।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.