डीएम प्रतिभा रानी ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
शिवहर : जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुफ्त दवा वितरण एवं जनऔषधि काउंटर की जांच कर दवाओं के सही वितरण को सुनिश्चित karne ka निदेश दिया।
उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम, नशामुक्ति केंद्र एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का जायजा लिया। साथ ही कोल्ड रूम, ए.ई.एस वार्ड, आईसीयू का भी निरीक्षण किया गया। सभी वार्डों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और खराब एवं अवधि पार दवाओं को हटाकर नियमित अद्यतन स्टॉक रखने का भी निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जच्चा-बच्चा किट का नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करने को भी निदेशित किया गया।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने हेतु जीविका एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देशित करते हुए आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चेतावनी देते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.