5 दिनों से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग रखने पर जिले के 9 गैस एजेंसियों से स्पष्टीकरण

शिवहर : शिवहर जिले के 9 गैस एजेंसियों के विरुद्ध 5 दिन से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग रखने पर कल की हुई समीक्षात्मक बैठक में स्पष्टीकरण की मांग की गई है। 

अनुमंडल दंडाधिकारी सह- अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने बताया है कि जनहित को ध्यान में देखते हुए 5 दिन के अंदर जो भी गैस उपभोक्ता बुकिंग करते हैं उन्हें गैस उपलब्ध कराने का निर्देशित है।

 बावजूद शिवहर जिले के पूनम इंडेन ग्रामीण वितरक पूरनहिया, प्रिंस इंडेन ग्रामीण वितरक पिपराही, मधु इंडेन ग्रामीण वितरक पिपराही, धनकौल इंडेन ग्रामीण वितरक पिपराही, शिवा एचपी गैस एजेंसी शिवहर, तरियानी इंडेन ग्रामीण वितरक तरियानी छपरा, राजकुमार रजक इंडेन ग्रामीण वितरक तरियानी, ललन भारत गैस ग्रामीण वितरक डुमरी कटसरी तथा सिंह इंडेन ग्रामीण वितरक डुमरी कटसरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि पूर्व में आयोजित बैठक में सभी को 5 दिन या उससे ज्यादा बुकिंग पेंडिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया था ।समीक्षा के क्रम में स्पष्ट हुआ की विभिन्न गैस एजेंसी में अभी भी काफी संख्या में बुकिंग पेंडिंग है। इससे स्पष्ट होता है कि बुकिंग पेंडिंग समाप्त करने में अभिरुचि नहीं ली जा रही है,जिस कारण बुकिंग पेंडिंग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

एसडीएम ने निर्देशित किया है कि गैस गोदाम पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को 5 दिन से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग वाले उपभोक्ताओं की सूची प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.