एग्री स्टैक परियोजना में डीएम सम्मानित होने पर जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने दी बधाई

शिवहर : एग्री स्टैक परियोजना में बिहार में शिवहर  को प्रथम स्थान दिलाने वाली जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

वरिष्ठ जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने बताया है कि पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 1,50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि की चेक प्रदान किया गया है जो शिवहर जिले के लिए गौरव की बात है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.