एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी सम्मानित

शिवहर : पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रथम स्थान हासिल करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 1,50,000 (एक लाख पचास हज़ार) की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। 

यह सम्मान बिहार के मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत एवं एवं पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

 उक्त अवसर पर सभी प्रमंडलों के आयुक्त, सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थें।
          
गौरतलब हो कि यह अवसर शिवहर जिला को गौरवन्वित करने के साथ साथ जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में सम्पूर्ण जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक मेहनत का नतीजा है जिसके फलस्वरूप शिवहर जिला को फार्मर रजिस्ट्रेशन हेतु प्राप्त लक्ष्य से अधिक किसानों का डिजिटल पंजीयन कराया गया। 

शिवहर जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में से कुल-56.50 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी पंचायतों में अभियान चलाकर, शिविर आयोजित कर एवं जन-जागरूकता के माध्यम से किसानों का पंजीयन कराया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभपारदर्शी एवं सुनिश्चित रूप से प्राप्त हो सके।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.