समाज में शांति,सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है बुद्ध पूर्णिमा
शिवहर : जिला विधिक प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार ने शिवहर जिले वासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भगवान बुद्ध के आदर्श,अहिंसा ,सत्य ,करुणा और मैत्री हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार बताया है कि बुद्ध पूर्णिमा का मुख्य संदेश प्रेम, करुणा, अहिंसा और शांति है। यह पर्व हमें स्वार्थी इच्छाओं को त्यागकर, ज्ञान के प्रकाश में जीने, वर्तमान क्षण में जागरूक रहने और सभी प्राणियों के प्रति दयालु होने की प्रेरणा देता है। यह स्वयं पर विजय पाने और मानसिक शांति खोजने का संदेश देता है।
न्यायाधीश ललन कुमार ने बताया है कि बुद्ध पूर्णिमा हमें सिखाती है कि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि केवल प्रेम और करुणा से ही जीता जा सकता है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.