किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन में डीएम की उपलब्धि शिवहर को गौरवान्वित किया-पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा

शिवहर : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने  एग्री स्टैक परियोजना में बिहार में शिवहर जिला को प्रथम स्थान दिलाने पर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी का आभार जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि शिवहर जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में से कुल 55.50 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया गया था।इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी पंचायतों में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के द्वारा अभियान चलाकर शिविर आयोजित कर एवं जन जागरूकता के माध्यम से किसानों को पंजीयन कराया गया था।

जिलाधिकारी  प्रतिभा रानी के इस महत्वपूर्ण कार्य को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दिया गया है। जो शिवहर के लिए गौरव की बात है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.