शिवहर शहर में पेट्रोल -डीजल के लिए मचा हाहाकर, सीएनजी गैस भरवाने के लिए लगी लंबी कतार,बिजली बनी बाधक
शिवहर : """लो अब और लो"""" शिवहर शहर सहित शिवहर के आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल -डीजल नहीं रहने के कारण हाहाकार मचा हुआ है।
पेट्रोल पंप पर चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल टेंपो ऑटो वालों की भीड़ खचाखच है। पेट्रोल नहीं रहने के कारण वहां से लोग अपने गंतव्य जगह पर जाने को विवश है। पेट्रोल के इंतजार में आधा सैकड़ा से अधिक गाड़ियां पेट्रोल पंप पर खड़ी है। सभी भौचक है।
सीएनजी गैस लेने के लिए भी ऑटो वालों को लंबी लाइन लग गई है। भारत गैस पेट्रोल पंप लचका पुल वालों ने बताया है कि बिजली बार बार कट जाने के कारण सीएनजी गैस भरने में काफी परेशानी हो रही है। कल 8000 लीटर पेट्रोल आया था मात्र 5 घंटे में खत्म हो गई।
शिवहर शहर राजस्थान चौक से पहले इंडियन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि मेरे यहां कल से ही पेट्रोल नहीं है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल डीजल की बाहर से सप्लाई ही बहुत कम हो रहा है।
पुलिस लाइन के पास सत्यम पेट्रोल पंप में साफ मना कर दिया कि पेट्रोल नहीं है कल 2000 लीटर आया था मात्र तीन-चार घंटे में ही खत्म हो गई।
पेट्रोल- डीजल नहीं रहने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। एक मोटरसाइकिल वाला अपने मोटरसाइकिल को ठेल कर जा रहा था बताया कि गाड़ी में भी पेट्रोल नहीं है और पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल नहीं है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.