पेट्रोल किल्लत को देखते हुए एसडीएम ने पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
शिवहर : शिवहर जिले में पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी अविनाश कुणाल ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर पेट्रोल पंप के मालिक एवं सेल्स मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
अनुमंडल दंडाधिकारी अविनाश कुणाल ने शहर के सत्यम भारत पैट्रोलियम के सेल्स मैनेजर बृजेश आनंद से स्टॉक की जानकारी ली।
एसडीम अविनाश कुणाल ने बताया कि पेट्रोल की शहर में किल्लत तो है पर कमी नहीं। शादी विवाह का मौसम के कारण लोग अतिरिक्त तेल भरवाते हैं। 30 अप्रैल को डिपो बंद था 01 मई को मजदूर दिवस के कारण हुई है परेशानी, डिपो से पेट्रोल चल चुका है शीघ्र उपलब्ध होगा पेट्रोल।
लगभग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं है का स्टीकर चिपका कर पंप कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल नहीं है आएगा तो मिलेगा। पुलिस लाइन शिवहर के पास सप्तम भारत पेट्रोलियम ने अनुमंडल दंडाधिकारी अविनाश कुणाल को बताया कि कल 3767 लीटर पेट्रोल आया था और 2 घंटे में ही वितरण हो गया है।
गौरतलब हो की पेट्रोल की किल्लत से आमजन हाकलन है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.