जनगणना 2027; पहले चरण में मकान सूचीकरण प्रारंभ
शिवहर : आज 2 मई 2026 से जनगणना- 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का शुभारंभ किया गया।
शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल ने बताया है कि 2 मई से 31 मई तक प्रगणक घर-घर सर्वेक्षण कर आवश्यक 33 प्रश्नों संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि आपने स्व गणना की है तो अपना SE ID प्रगणक को जरूर दें। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज अधिकारी, शिवहर की शिवहर प्रखंड वासियों से अनुरोध है कि प्रगणक जब आपके घर आए तो उनका सहयोग करें। जनगणना में आपकी भागीदारी देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.