सात निश्चय योजना 1,2,3 अंतर्गत संचालित योजनाओं का डीएम ने किया समीक्षा,दिए निर्देश

शिवहर : जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में 7 निश्चय भाग-1, 2 एवं 3 अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
   
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियन्ता ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, हर घर नल का जल (शहरी/ग्रामीण), सभी गाँवों में सोलर स्ट्रीट लाईट एवं शौचालय निर्माण घर का सम्मान (शहरी/ग्रामीण) की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की साथ ही शेष/ लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन में यथोचित प्रगति लाने हेतु निदेश दिया।

जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा बताया गया कि सात निश्चय योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है,जिसका उद्देश्य आम जनता को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है। योजनाओं के कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने निमित्त संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.