जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

शिवहर : जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, शिवहर की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
 
जिला के महादलित टोलों में विशेष अभियान का संचालन कर शेष बचे शौचालय विहिन परिवारों को शौचालय से आच्छादित करने हेतु पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया।

सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोलों में शेष बचे लाभुको को शौचालय की सुलभता सुनिश्चित कराने हेतु अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोला/ग्राम पंचायत स्तर पर मुखिया/पंचायत सचिव/स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड समन्वयक को नोडल अधिकारी नियुक्त कर शत्-प्रतिशत शौचालय आच्छादन की लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरन्तर क्षेत्र भ्रमण एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 अंतर्गत क्रय/ निर्मित परिसंपत्तियों यथा, ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई इत्यादि की क्रियाशीलता हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

 जिला अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों की उपस्थिति स्वच्छता मित्र एप्प के माध्यम से किये जाने तथा तद्मरूप पारिश्रमिक भुगतान हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया।

गोबरधन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत चमनपुर में निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट निर्माण स्थल पर मिट्टी भराव कराने का आदेश दिया गया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.