बंगाल में ऐतिहासिक जीत: कार्यकर्ताओं के बलिदान और संघर्ष का परिणाम, बोले नीरज सिंह व आदित्य सिंह

शिवहर : पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव नतीजे ने कई स्थापित राजनीतिक समीकरणों को उलट दिया है। बंगाल की राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बंगाल की जनता को नमन करते हुए कहा है कि बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत हमारे अनगिनत कार्यकर्ताओं के बलिदानों, संघर्षों और शहादतों का परिणाम है।

भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता विरोधी लहर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। 

जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में बदलाव की लहर है। बंगाल में लोकतंत्र के इस उत्सव में भय नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत हुई है।

भाजपा उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने कहा है की जीत और हार लोकतंत्र और राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा है लेकिन पांच राज्यों की जनता ने दुनिया को दिखा दिया कि क्यों हमारा देश लोकतंत्र की जननी है।हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं यह हमारी रगों में बहने वाली परंपराओं की नदी है। आज न केवल भारत के लोकतंत्र की जीत हुई है बल्कि भारत के संविधान की भी जीत हुई है। हमारी संवैधानिक संस्थाओं की जीत हुई है ।हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जीत हुई है। बंगाल में लगभग 93% मतदान अपने आप में ऐतिहासिक है। 

ऐतिहासिक जीत पर शिवहर जिले वासियों को बधाई दी है और कहा है कि यह टीएमसी के भय के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.