शिवहर में गोरखपुर–हल्दिया एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ी कार्रवाई: 12 मौजा की 127.75 हेक्टेयर जमीन पर खरीद-बिक्री पर रोक
शिवहर : गोरखपुर हल्दिया एक्सप्रेस -वे को लेकर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने शिवहर जिले के 12 मौजा अंतर्गत 1628 खेसरा के तहत 127.7538 हेक्टेयर भूमि के खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है।
डीएम प्रतिभा रानी ने दिए निर्देश में बताया है कि शिवहर जिला अंतर्गत गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे मार्ग के उन्नयन कार्य हेतु सड़क निर्माण में प्रभावित शिवहर अंचल के 08 मौजे एवं पिपराही अंचल के 04 मौजा कुल 12 मौजा के लिए अर्जित की जाने वाली भूखंडों पर खरीद बिक्री नहीं की जाएगी।
जिला निबंधन पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया है कि परदेसिया के 22 खेसरा के तहत 13.2983 हेक्टेयर भूमि, ताजपुर के 95 खेसरा के तहत 13.2983 हेक्टेयर भूमि, सुगीया के 116 खेसरा के तहत 9.7259 हेक्टेयर भूमि, माधोपुर अनंत के 172 खेसरा के तहत 11.8143 हेक्टेयर भूमि, बिशुनपुर किशन देव के तहत 71 खेसरा के अंतर्गत 3.6334 हेक्टेयर भूमि, खैरमा दर्प के 92 खेसरा के तहत 6.7738 हेक्टेयर भूमि,शिवहर शहर के 174 खेसरा अंतर्गत 16.4217 हेक्टेयर भूमि, रसीदपुर के 93 खेसरा के तहत 8.1898 हेक्टेयर भूमि, परसौनी बैज के 205 खेसरा अंतर्गत 16.9686 हेक्टेयर भूमि, देकुली धरमपुर के 260 खेसरा के तहत 15.86 92 हेक्टेयर भूमि, हरपुर के 92 खेसरा के तहत 5.7536 हेक्टेयर भूमि तथा धनकौल के 235 खेसरा के तहत 17.93 96 हेक्टर भूमि के रास्ते गोरखपुर हल्दिया एक्सप्रेस-वे गुजरेगी जिसके खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के लिए शिवहर में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सक्रिय है। 2026 के अपडेट के अनुसार, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने इन परियोजनाओं के लिए परदेसिया, ताजपुर, और सुगिया कटसरी सहित 12 गांवों में एलाइनमेंट व जमीन मापी का काम तेज कर दिया है।
शिवहर जिले से होकर लगभग 15.8 किमी का हिस्सा गुजरेगा।शिवहर में एक्सप्रेसवे की वर्तमान स्थिति है कि शिवहर के 12 गाँवों (जैसे- परदेसिया ताजपुर, सुगिया कटसरी, माधोपुर अनंत, विशुनपुर किशनदेव, खैरमा दर्प) में सर्वे और जमीन की मापी शुरू है।
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में मुख्य सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई थी, जिसमें रक्सौल-हल्दिया और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के मैप की जांच की गई है।प्रशासन ने आगामी महीनों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है, जिससे शिवहर को यूपी और बंगाल की सीधी कनेक्टिविटी मिल सके।
यह एक्सप्रेसवे शिवहर के उत्तरी भाग से होकर गुजरेगा, जो देकुली धाम और अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ेगा।
गौरतलब हो कि शिवहर जिले में गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस,रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस -वे और श्रीराम जानकी पथ जैसे तीन हाईवे गुजरेंगे और रेलवे का भी कनेक्टिविटी होगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.