प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का विधायक ने की औचक निरीक्षण
शिवहर : सिविल सर्जन साहब 9:30 बजे के बाद भी फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दो कर्मी छोड़कर प्रभारी चिकित्सक, अस्पताल मैनेजर,एएनएम एवं अन्य कर्मी नहीं पहुंचे हैं। दूरभाष पर जानकारी देते हुए विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र का खस्ता हाल पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर का औचक निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने बताया है कि प्रभारी डॉक्टर गजनफर हैदर, अस्पताल मैनेजर विवेक कुमार सिंह अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर चंदन कुमार, एएनएम प्रतिभा कुमारी, अस्पताल के कर्मी ओमप्रकाश ,मनोज कुमार ,संजय कुमार सहित 9:45 बजे तक अनुपस्थित है। साफ सफाई पर विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने खरी खोटी सुनाते हुए कहा है कि सरकार के तंत्र को ये स्वास्थ्य कर्मी मोटी तनख्वाह लेने के बावजूद भी सुधर नहीं रहे हैं।
हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी विधायक के लौट के दौरान अंतिम क्षणों में पहुंचने पर विधायक ने पूरी जानकारी लेते हुए उन्हें भी फटकार लगाया। तथा कहा कि समय पर नहीं पहुंचते हैं तो नौकरी छोड़ दे नहीं तो समय से पहले स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
डॉ श्वेता गुप्ता ने अस्पताल की विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उपस्थित कर्मियों से जानकारी लेते हुए दवा का स्टोर, पंजीकरण,डॉक्टर के उपस्थित समय सहित अन्य समस्याओं की जांच करते हुए सिविल सर्जन डॉ को अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन काटने एवं विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर निर्देशित किया है।
मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडे,जयप्रकाश गुप्ता, हेमंत कुमार, मनीष कुमार,संजय साह, अशोक कुमार, अशोक चंद्रवंशी, विधायक के निजी सचिव पप्पू कुमार, राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.