सिटी गैस परियोजना के कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

शिवहर : जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी द्वारा जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया है।

 जिलाधिकारी ने जिला कृषि कार्यालय के पास निर्माणाधीन DCU (Decompression Unit) पॉइंट का भौतिक निरीक्षण किया।

कार्यदायी संस्था भारत पेट्रोलियम (BPCL) के प्रतिनिधियों ने बताया कि अगले 05 दिनों के भीतर DRS (District Regulating Station) की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डीएम ने कनेक्शन और मीटरिंग के बारे में बताया है कि प्रतिनिधियों द्वारा सूचित किया गया कि वर्तमान में शहर के वार्ड नं-10 में पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन का कार्य चल रहा है। साथ ही, बवनटोली वार्ड नं-12 एवं शिवहर शहर के वार्ड नं-10 के 25 घरों में प्राप्त आवेदनों के आधार पर गैस पाइपलाइन कनेक्शन के साथ मीटर भी स्थापित कर दिए गए हैं।

परियोजना की पहुंच आम जनता तक सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन विशेष कैंप लगाए जाएं। इन स्थानों में शामिल हैं।रजिस्ट्री चौक, फतहपुर, शिवहर सब्जी मंडी, राजस्थान चौक, नगर परिषद कार्यालय, जीरो माइल चौक और शिवहर कोर्ट/जिला गेट है।

​इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों से आवेदन प्राप्त करना है ताकि योजना का लाभ जन-जन तक पहुँच सके।
​इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर एवं BPCL के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.