सर्वाइकल कैंसर से बचाव की बच्चियों को लगा निःशुल्क Hpv2nd टीका
शिवहर : सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय ताजपुर में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत बच्चेदानी के कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क गार्डासिल टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को टीका लगाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर दुनिया भर में धीरे-धीरे बढ़ने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसके रोकथाम को लेकर भारत सरकार द्वारा बच्चियों के लिए निःशुल्क HPV टीकाकरण की शुरुआत की गई है।
यह टीका सामान्यतः महंगा होता है, लेकिन सरकारी योजना के तहत इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
डाक्टर विक्की के साथ A N M- हीरावती कुमारी, डाक्टर श्वेता रानी , डाक्टर - बिट्टू कुमार,प्रधानाध्यापक नथुनी कुमार निषाद, शिक्षक जियालाल दास ,आदित्य कुमार,हुनैजा खातून,श्वेता कुमारी ,कौशर खानम के उपस्थिति में बच्चों को टीकाकरण कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी योग्य आयु की बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान से अवश्य जोड़ें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.