राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक ई- चलानों के निपटारे का विशेष अवसर
शिवहर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शिवहर के आम नागरिकों को सूचित किया है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 में लंबित ट्रैफिक ई चलानो के निपटारे के लिए एक विशेष अवसर दिया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार रजक ने बताया है कि बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित एक मुश्त यातायात चालान निपटान योजना -2026 के तहत वैसे सभी ई- चालान जो 90 दिन से अधिक समय से लंबित है उन्हें भारी रियायत 50% के साथ जमा किया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और चालान की प्रति लेकर उपस्थित हो और इस सुनहरा अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का निष्पादन कराए।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.