डीएम द्वारा बागमती बायां तटबंध का निरीक्षण; सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शिवहर : जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी द्वारा बागमती प्रमंडल, सीतामढ़ी परिक्षेत्राधीन शिवहर जिले के पिपराही एवं पुरनहिया प्रखंड अंतर्गत बागमती बायां तटबंध का गहन स्थल निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी ने तटबंध के किलोमीटर 08.00 (अद्धौरी ग्राम) से लेकर किलोमीटर 28.71 (धनकौल ग्राम) तक की भौतिक स्थिति का जायजा लिया।  
डीएम प्रतिभा रानी के निरीक्षण के दौरान कार्यकारी एजेंसी द्वारा तटबंध पर मिट्टी का कार्य और सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर पाया गया।  निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साथ ही बागमती प्रमंडल, सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता, संबंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी स्थल पर मौजूद रहे।  

 जिला पदाधिकारी ने चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि मानसून के आगमन से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए ताकि संभावित बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके।
​जिला प्रशासन द्वारा तटबंध की मजबूती और बाढ़ नियंत्रण हेतु निरंतर निगरानी और कार्यों का समन्वय किया जा रहा है।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.