जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा ट्रांसजेंडर के लिए कराया गया स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
शिवहर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पत्रांक-908 के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ए.डी.आर भवन में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ललन कुमार रजक के द्वारा किया गया l सचिव द्वारा बताया गया कि जी सितारा सप्ताह का आयोजन 4 मई 2026 से 8 में 2026 तक किया गया है । इसी क्रम में आज सभी ट्रांसजेंडर का स्वास्थ्य जांच का कराया गया एवं उन्हें निशुल्क दवा दी गई ।
इस दौरान सितारा योजना के मुख्य उद्देश्यों, विशेष रूप से ग्रामीण सशक्तिकरण और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजना के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन मोहन कुमार सचिन सवेरा स्वयंसेवी संगठन के द्वारा किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से प्रखंड स्वास्थ्य मैनेजर विवेक कुमार, मधुबाला, एएनएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहेl
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.