अब सरकारी कार्यों के लिए जमीन डोनेट करने वाले को मनोबल बढ़ेगा --- डॉ धर्मेन्द्र किशोर मिश्रा
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र किशोर मिश्र ने शिवहर में राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर को शिवहर के पूर्व सांसद व पूर्व विदेश राज्य मंत्री व कॉलेज के भू-दाता हरीकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑफिशियल स्वीकृति मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा है कि हमेशा हरि बाबू शिक्षा जगत को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया था। इतनी महंगी जमीन को हरी बाबू ने स्वेच्छा से शिक्षा जगत के उज्जवल भविष्य को लेकर दान किया था।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र किशोर मिश्रा ने कहा ही की पॉलिटेक्निक कॉलेज जमीन दान करने वाले पूर्व विदेश राज्य मंत्री व सीरिया के राजदूत हरीकिशोर सिंह के नाम पहले ही हो जानी चाहिए थी। परंतु तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 सालों से इन फाइलों को दवा दिया था जिसके कारण लेट हुई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करते हुए कहा है कि हरिकिशोर बाबू की पत्नी प्रतिभा सिंह तथा शिवहर जिले के कई लोगों के अथक प्रयास तथा पटना दिल्ली की भाग-दौड़ को विराम लगाते हुए शिवहर पॉलिटेक्निक कॉलेज को हरिकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज को ऑफिशियल रूप से स्वीकृत कर दी है।
वही आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने कहा है कि ऑफिशियल स्वीकृति को लेकर इतना समय नहीं लगना चाहिए थी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर अब चारदीवारी संपन्न हो गई है। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था अति शीघ्र करने की मांग जिला प्रशासन से की है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने बताया है कि कद्दावर नेता हरीकिशोर बाबू के नाम पॉलिटेक्निक कॉलेज होना गर्व की बात है ।पूरे बिहार के बच्चे यहां से शिक्षा ग्रहण करते हैं। कुछ क्वालिटी का शिक्षा और छात्रावास की सुविधा हो जाने से भू-दाता को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सकती है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.