जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण

शिवहर : जिले के पुरनहिया प्रखंड के बराही जगदीश पंचायत अंतर्गत बराही मोहन राजस्व ग्राम और चकफतेहा गांव में शनिवार को जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान जिला जनगणना नोडल पदाधिकारी शकील अहमद और शिवहर प्रखंड के चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय पर्यवेक्षक सुधीर कुमार सिंह, रियाज अहमद और प्रगणक हसीन अख्तर, अबुल हसन (HLB 31, 32, 172), अरविंद कुमार झा, धनंजय कुमार, समजीदा खातून, विजय कुमार बैठा, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य सभी प्रगणक उपस्थित थे।

प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों के विभिन्न गांवों में जनगणना का कार्य जारी है। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के उपरांत, जनगणना के आंकड़े मोबाइल के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं।

दर्ज किए गए आंकड़ों को पर्यवेक्षकों की आईडी पर सत्यापित किया जाता है। इसके बाद, चार्ज पदाधिकारी जितेंद्र राम की आईडी पर सबमिट कर जनगणना रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा मकान मालिकों से 34 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इन प्रश्नों में शौचालय, पक्का घर, निर्मित फर्श, नल-जल और पानी टंकी जैसी सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल है। मकान मालिकों द्वारा दी गई जानकारी को जनगणना पोर्टल पर लॉग इन करके दर्ज किया जा रहा है।

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.