गैस सिलेंडर के ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन के बजाय 25 दिन में डिलीवरी देना सुनिश्चित हो-राजद नेता नवनीत कुमार झा

शिवहर : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रसोई गैस रिफिल की उपलब्धता में बड़ा अंतर सामने आने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राजद नेता नवनीत कुमार झा ने आपत्ति जताया हैं। तथा कहा कि शहरों में जहां उपभोक्ताओं को 35 दिन में  रिफिल बुक किया जा रहा है वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि बढ़कर 45 दिन कर दी गई है।

 पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को रसोई चलाने में भारी परेशानी हो रही है। श्री झा का कहना है कि 45 दिन  बुकिंग के बाद गैस सिलिंडर की डिलीवरी में लंबा समय लग रहा है। बीच के दिनों में खाना पकाने के लिए लकड़ी और उपले का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में चूल्हे पर खाना बनाना महिलाओं और बुजुर्गों के लिए इस समय कठिन हो गया है, जिससे घर चलाने की लागत बढ़ गयी है।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में 35 दिन में सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि एक परिवार में चार-पांच लोग रहते हैं तो 18 से 20 दिन में ही गैस सिलेंडर की रिफिल खत्म हो जाती है ऐसे में 35 दिन का गुजारा कैसे होगा।ऐसे में कैसे घर चलेगा। कौन बतायेगा ?

 उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुकिंग करने का नियम बनाया जाए और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इसके लिए आम जनता जिला प्रशासन शिवहर का आभारी रहेगा। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.