किड्स -हब-प्रे स्कूल में मनाया गया मदर्स डे कहां मां जननी है,मां ही सृष्टि है

शिवहर : मदर्स-डे के अवसर पर पुलिस लाइन शिवहर के पास किड्स- हब-प्रे स्कूल में डायरेक्टर पिंकी मिश्रा के नेतृत्व में मदर्स- डे मनाया गया है।

स्कूल में नामांकित नन्हे-मुन्ने  बच्चे की मम्मी मदर्स -डे में शामिल होकर आंख पर पट्टी बांधकर चार-पांच बच्चों में अपने बच्चों को पहचानने का अद्भुत खेल खेला गया ।अधिकांश मां ने अपने बच्चों को पहचान कर गोद में लपेट लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर पिंकी मिश्रा ने बताया है कि मदर्स डे  दुनिया भर की माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने का एक विशेष दिन है, जो हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रति आभार प्रकट करने और उनके साथ प्यार-भरा समय बिताने के लिए समर्पित है। 2026 में, यह दिन 10 मई, रविवार को मनाया जा रहा है।

शहर के दवा व्यवसाय की पत्नी विजेयता गुप्ता ने मदर्स- डे पर सभी माताओं को बधाई दी है। मदर्स डे पर सभी माता को शुभकामनाएं देते हुए कहा है की मां का ममता अनमोल है मां सृष्टि है, मां जननी है। हैप्पी मदर्स डे।

जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता लभली प्रसाद ने बताया कि मदर्स डे (मातृ दिवस) का आधुनिक इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका में अन्ना जार्विस नामक महिला द्वारा अपनी माँ के सम्मान में शुरू किए गए एक अभियान से जुड़ा है। हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन, मां के निःस्वार्थ प्यार और बलिदान को समर्पित है।

इस अवसर पर विद्यालय में आई कई नन्हे- मुन्ने बच्चों के मां ने मदर दिवस पर बधाई दी तथा विद्यालय के डायरेक्टर प्रियंका मिश्रा को इस कार्यक्रम को करने के लिए धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.