शिवहर जिले में कल 13 पंचायतों में विशेष कैंप का होगा आयोजन

शिवहर :  शिवहर जिले के पांचो प्रखंडों में कल 12 मई को 13 पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन होगा। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में विशेष कैंप के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारीयों ,वरिष्ठ पदाधिकारीयों की नियुक्ति कर दी गई है।

कल 12 मई को डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी पंचायत में, पूरनहिया प्रखंड के दोस्तियां एवं बराही जगदीश पंचायत में, शिवहर प्रखंड के सुगीया, ताजपुर तथा माधोपुर अंनत पंचायत में, तरियानी प्रखंड के खुरपट्टी ,बेलहिया ,विशंभरपुर तथा अटकोनी पंचायत में तथा पिपराही प्रखंड के अम्बा दक्षिणी तथा बसहिया पंचायत में विशेष कैंप का होगा आयोजन।

सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर ही जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित व पारदर्शी समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। यह पहल (विशेषकर बिहार में) लोगों को प्रखंड या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता को खत्म कर, उनके समस्याओं का 30 दिनों के भीतर निपटारा सुनिश्चित करती है।

सहयोग शिविर के प्रमुख उद्देश्य और विशेषताएं हैं कि त्वरित समाधान होगा ।पंचायत स्तर पर ही जनता की शिकायतों (राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि) का ऑन-द-स्पॉट या शीघ्र समाधान करना है।ग्रामीण निवासियों के समय और खर्च की बचत के लिए, सरकारी पदाधिकारियों को पंचायत में ही उपलब्ध कराना है।पारदर्शिता और जवाबदेही भी है ।हर शिकायत की 30 दिनों के भीतर समाधान की गारंटी है।

योजनाओं का लाभ हैं कि पात्र लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है ।
प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत भवन में आयोजित होने है।इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना है।

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.