पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का निपटारा सहयोग शिविर में होगा -- डीएम
शिवहर : विकसित भारत समृद्ध बिहार के तहत शिवहर जिले में लोगों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल के जरिए पंचायत में कल मंगलवार को आपकी समस्या हमारा संकल्प समाधान आपके द्वार के तहत जिला प्रशासन शिवहर के द्वारा सहयोग शिवहर का आयोजन शिवहर जिले के 13 पंचायतों में किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया है कि 13 पंचायतों में नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी ,दोस्तियां, बराही जगदीश, सुगिया कटसरी, ताजपुर, माधोपुर अंनत, खुरपट्टी ,बेलहिया विशंभरपुर ,अटकोनी, अंबा दक्षिणी तथा बसहिया शेख में जिला स्तर के पदाधिकारी के साथ पंचायत स्तर के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद।
डीएम प्रतिभा रानी ने प्रेस वार्ता के दौरान संबंधित पंचायत के लोगों से अपील किया है कि विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का आवेदन एक ही स्थान पर लिया जाएगा, समयबद्ब निपटा सुनिश्चित कराया जाएगा 30 दिनों के अंदर आपकी समस्या का निपटाना होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सुलभ कराना जिला प्रशासन का कर्तव्य है ।जनता की समस्याओं का त्वरित पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है। डीएम ने बताया है कि शिविर में 20 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने वाले की समस्या संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर समयवद्ब निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
सहयोग शिविर का उद्देश्य पूर्ण एवं प्रभावी आयोजन एवं इसी गहन मनिरेटिंग के लिए जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पुनः 19 मई मंगलवार को भी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम प्रकाश भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.