भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का विभिन्न मांगों को लेकर पिपराही प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

शिवहर :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पिपराही प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन में कामरेड अजय कुमार सिंह, कामरेड रामनरेश कुमार, जिला सचिव कामरेड जगनारायण साह,पूर्व जिला सचिव कामरेड शत्रुघ्न सहनी ,पूर्व जिला सचिव कामरेड जगनारायण साह, कामरेड श्री बैठा ,कामरेड हैदर अली महासचिव सहित दर्जनों लोगों ने धरना प्रदर्शन कर एक विज्ञप्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपराही को दिया है। 

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे हैदर अली रंगरेज ने बताया है कि भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी पर रोक लगाने, भूमि परिवारों को पांच डिसमिल जमीन अविलंब देने तथा वर्षों से सरकारी जमीन या मालिकाना जमीन पर बसे गरीबों को बासकीत पर्चा देने की मांग की गई है। वही जन वितरण में खाद्यान्न कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई है। 

धरना प्रदर्शन में कामरेड हैदर अली महासचिव एटक ने बताया है कि एलपीजी गैस की समस्या को दूर करने तथा प्रत्येक माह में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने,सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है इसमें सुधार करने, दाखिल खारिज में घूसखोरी बंद करने सहित 11 सूत्री मांगे रखी गई है।

कामरेड रामनरेश कुमार ने बताया है कि बेमौसम बारिश, आंधी तूफान तथा ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा देने, राजस्व कर्मचारी को ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने हमारी मांगे हैं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.