एसपी ने नयागांव पश्चिमी में सहयोग शिविर का निरीक्षण किया

शिवहर :  डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत के नयागांव बाजार पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

डीएम प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार सहित पंचायत स्तरीय पदाधिकारी सहयोग शिविर में मौजूद रहे।

सहयोग शिविर में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने लोगों से अपील क्या की आप अपनी हरेक समस्या जो आपकी समस्या है उसके लिए आवेदन लिख कर दीजिए आपकी समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जाने का प्रयास किया जाएगा।

पेंशन, इंदिरा आवास, बिजली बिल ,जमीन नापी, जमीनी विवाद सहित नल जल सहित जो भी हो वह समस्या लिख कर दीजिए और समाधान किया जाएगा। 

स्थानीय मुखिया शमा परवीन के पति व प्रतिनिधि मुन्ना शेख,दीपक मिश्रा सहित अन्य ने डीएम,एसपी को फुल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.