6 थर्ड जेंडर को निशुल्क विधिक सहायता प्रधान कराया गया
शिवहर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार के निर्देशानुसार थर्ड जेंडर को निशुल्क विधिक सहायता लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता सुबोध कुमार के द्वारा प्रदान किया गया है।
लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार ने बताया है की नालसा नई दिल्ली के आदेश अनुसार लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम 2022 योजना के अंतर्गत शिवहर जिले में भी पूर्ण रूप से विगत एक वर्ष दो महीने से कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया है कि न्याय सबके लिए कार्य करती है। इसके अभियुक्त की ओर से सभी प्रकार के क्रिमिनल केस, एक्साइज मुकदमा एवं अनुसूचित जनजाति केस में बेल करवाने को लेकर संपूर्ण ट्रायल ,अपील ,रिवीजन देखा जाता है।
लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार द्वारा यह भी बताया गया की 18 मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक में कुल 81 बेल मामलों का निष्पादन किया गया है । वर्तमान में 81 मुकदमा का ट्रायल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा देखा जा रहा है। इस दौरान डिप्टी लीगल अधिवक्ता जया सिंह कर्मी स्वीटी कुमारी, सहायक कार्यालय का भी सहभागिता रही है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.