पिकअप गाड़ी से पशुओं के तस्करी पर शिकंजा; दो गिरफ्तार,पशु के साथ पिकअप जप्त

शिवहर : नगर कोतवाल रणधीर कुमार सिंह ने पशुओं के तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप पर लोड पशुओं को भी पिकअप के साथ जप्त कर लिया है। 

शिवहर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह ने बताया है कि सुबह 5 बजे बालू मंडी के पास एक पिकअप पर चार भैंस तथा दो पारा कुल छः पशुओं को लोड कर तस्करी की मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जिसमें दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है पूछताछ जारी है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.