“शिवहर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दुकानें रहेंगी बंद” : एसोसिएसन अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद गुप्ता

शिवहर : शिवहर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस्  एसोसिएशन ने आज एक बैठक आयोजित कर बताया है कि 19 मई को मध्य रात्रि 12 बजे से 20 मई 2026 के 12 बजे रात्रि तक राष्ट्रीय स्तर पर सभी दवा दुकानों का एक दिवसीय बंदी का आह्वान राष्ट्रीय संगठन मुंबई के द्वारा किया गया है ,जिसका भरपूर समर्थन बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्र्स एसोसिएशन ने भी करने का निर्णय लिया है।

शिवहर जिला केमिस्ट्स ड्रगिस्टस् एंड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार,जिला सचिव मणी रंजन कुमार,कोषाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता,उपसचिव जयशंकर कुमार, मोहम्मद नसीम , ओम मेडिसिन सेंटर के देवदत्त आर्य,संगठन संरक्षक सैखूल इस्लाम, पूर्व सचिव नवल किशोर चौधरी ,शिवचंद्र कुमार,  सुशील कुमार गुप्ता इत्यादि ने एकजुटता दिखाते हुए बंद का समर्थन किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान शिवहर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस् एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि हमारा संगठन सदैव उपभोक्ताओं को सही समय पर उचित मूल पर सही दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का पक्षधार रहा है। उन्होंने बताया है कि इसलिए महत्वपूर्ण व्यापार के आड़ में नकली ,नशीली, डुप्लीकेट अथवा अवैध दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया है कि ई फार्मेसी के लिए कानून की आड़ में दवाओं का ऑनलाइन से बिक्री किया जा रहा है जिससे कई कठिनाइयां उत्पन्न हो गई है। बिना उचित नियंत्रण के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री धड़ल्ले की जा रही है। फार्मासिस्ट और मरीज के बीच कोई संवाद नहीं हो पा रहा है ।नकली या गलत तरीके से स्टोर की गई दवाओं का खतरा बढ़ गया है।

कोषाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता उर्फ आंनद जी ने बताया है कि जब दबाव का मूल्य एवं मार्जिन भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है तब बड़े कॉर्पोरेट संस्थान द्वारा खुलेआम ज्यादा डिस्काउंट का प्रचार करके बाजार में कंपटीशन पैदा किया जा रहा है। इससे खास कर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे दवा दुकानदारों की आजीविका तो प्रभावित हो ही रहा है ,अवैध व्यापार में वृद्धि होने का खतरा स्पष्ट दिखाई  दे रहा है 

ओम मेडिसिन सेंटर जीरोमाइल चौक के देवदत्त आर्य ने बताया है कि प्रेडेटरी प्राइसिंग के ऊपर जांच करते हुए सख्त नीति बनाई जाए। अवैध ई-फार्मेसी को तत्काल बंद किया जाए। राज्य के सभी केमिस्ट एवं उनके वर्तमान सप्लाई चैन की सुरक्षा मुहैया कराया जाए।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.