रोहुआ के पंचायत रोजगार सेवक का अनुबंध रद्द/ संविदा समाप्त
शिवहर : मनरेगा योजना अंतर्गत निर्धारित विभिन्न Performance Indicators यथा E-KYC, SC/ST Manday, योजना की पूर्णता , 100 दिनों का मानव दिवस, Timely payment , Mandays Generation आदि में खराब प्रदर्शन होने के कारण रोहुआ के पंचायत रोजगार सेवक पर अपर समाहर्ता श्री मेधावी के द्वारा कार्रवाई की गई है।
ग्राम पंचायत रोहुआ के पंचायत रोजगार सेवक राम लोचन कुमार को लगातार अपेक्षित प्रगति करने का निदेश निदेशक निदेशक (NEP) तथा उप विकास आयुक्त, शिवहर के द्वारा दिया गया परन्तु उनके द्वारा मनरेगा Performance Indicators में अपेक्षित प्रगति नहीं किये जाने, अपने पदस्थापित ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रहने, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं रहने, स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने तथा वरीय पदाधिकारी के आदेश की लगातार अवहेलना करने के कारण कार्यक्रम पदाधिकारी, डुमरी कटसरी के अनुशंसा पर उप विकास आयुक्त शिवहर श्री मेधावी द्वारा श्री राम लोचन कुमार को विभागीय नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उनका अनुबंध रद्द/संविदा समाप्त कर दिया गया।
विदित हो कि जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों/पदाधिकारियों को चिन्हित कर आगे भी उनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.