चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार का खेल शुरू-जिला प्रभारी कांग्रेस कमलेश कुमार सिंह
शिवहर : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि के बाद, कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है और इसे "चुनाव खत्म, लूट शुरू" बताकर चुनाव खत्म. वसूली शुरू - विरोध करना शुरू कर दिया है।
इस बाबत शिवहर जिला के विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता कमलेश कुमार सिंह ने देश में आर्थिक संकट पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्बारा जनता को हमेशा मुर्ख बनाया जा रहा है। चाहे थाली पिटवानी हो, जीएसटी का खेल खेलना हो, नोटबंदी, पेट्रोल -डीजल, रसोई गैस, सोना चांदी पर प्रतिबंध, सहित उनके कारनामे जग जाहिर है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व शिवहर जिला के प्रभारी कमलेश कुमार सिंह का आरोप है कि सरकार ने चुनावों के दौरान जानबूझकर ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए और मतदान खत्म होते ही जनता की जेब पर बोझ डाल दिया है।
श्री सिंह ने कहा है कि कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पैदल अपने कार्यालय जा रहे थे। यह सब दिखावा है। प्रदेश के मुखिया आगे आगे पैदल चल रहे हैं और पीछे से उनकी काफिला चल रही है। क्या हम लोग मूर्ख है।
कांग्रेस नेता शिवहर जिला के प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि देश को कांग्रेस ने 70 साल तक चलाया है। और इन्होंने महज 12- 13 साल में देश को आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया है ,इस पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.