अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक सोच एकाग्रता में है - बहन बीके भारती

शिवहर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय शिवहर के संचालिका बहन भारती के द्वारा बच्चों को आध्यात्मिक और नैतिक सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है। उक्त कक्षा पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार,प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई उमेश नंदन सिंह, चंदेश्वर भाई,अमर कुमार भाई सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।

प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में आज सुबह-सुबह बहन बीके भारती ने बताया है कि असली खुशी और आत्म-सम्मान नशे में नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों, सकारात्मक सोच और एकाग्रता में है। वे 'राजयोग मेडिटेशन'  के माध्यम से बच्चों की इच्छाशक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया हैं ताकि वे हर प्रकार की बुराइयों से दूर रह सकें।

बच्चों को नशे से मुक्त रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा राजयोग और सकारात्मक सोच विषय पर बच्चों को ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है ताकि उनका अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण हो। उन्हें यह समझाया जाता है कि तनाव या पीर दबाव  के आगे झुकने के बजाय, वे राजयोग के जरिए अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

केंद्र की संचालिका बहन भारती ने बालिकाओं को बताया है कि नशा उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को कैसे नष्ट कर देता है। आध्यात्मिक ज्ञान के तहत यह संदेश दिया जाता है कि प्रत्येक बच्चा ईश्वरीय संतान और शांत स्वरूप है। उन्हें नशे के कृत्रिम सुख के बजाय अपने वास्तविक गुणों जैसे शांति, प्रेम और पवित्रता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

वही प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने भी बच्चों को प्रेरित किया है कि आप सभी बच्चों अपने अभिभावकों को भी नशा मुक्त रहने के लिए कहे। और खुद बुराइयों से दूर रहे और अपने जीवन को सफल बनाएं। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.