बच्चों को शिक्षा से जुड़े रहने से,ना बच्चे बाल श्रम में जायेंगे और ना ही उसका बाल विवाह होगा

शिवहर : शिवहर जिला मे संचालित परियोजना एक्सेस टू जस्टिस के तहत,जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग संगठन-बिहार ग्राम विकास परिषद के जिला समन्वयक अनिल कुमार के द्वारा पिपराही प्रखंड राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर के प्रधानाचार्य , शिक्षक , शिक्षिका के एवं स्कूल के सभी बच्चों बाल विवाह मुक्त शिवहर वर्ग में कार्याशाला का आयोजन किया गया जिसमें बाल विवाह रोक-थाम,बाल श्रम रोकथाम पर चर्चा किया गया है ।

उन्होंने बताया कि अगर आपलोगो को बाल विवाह के सूचना मिले तो आवाज उठाए और इस नंबर-1800-102-7222 पर तुरंत कॉल कर सूचित करें,साथ ही सभी ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ लिया गया। विवाह की सही उम्र लड़की की उम्र 18 वर्ष , लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो,
विद्यालय में कुल -17 बच्चों का   नामांकन किया गया ।
जिसमें ड्रॉप-आउट/नए नामांकन वाले बच्चे शामिल हैँ। 

साथ ही दलित/महादलित बस्ती में जाकर असुरक्षित परिवार", "कमजोर परिवार" को चिन्हित कर उन्हें अलग-अलग,सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

रिपोर्टर :  संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.