भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक कीड़ा प्रकोष्ठ के कौशल किशोर तिवारी ने संगठन का विस्तार किया
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में कीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजन कौशल किशोर तिवारी के द्वारा संगठन विस्तार किया गया है।
कौशल किशोर तिवारी ने जिला सह-संयोजक के पद पर तरियानी से सुरेश सिंह को शंभू कुमार सिंह को बनाया है, वहीं पिपराही से रवि रंजन तिवारी को तथा पूरनहिया से रोशन सिंह को नियुक्त किया है।
क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कौशल किशोर तिवारी ने मीडिया प्रमुख सह- प्रवक्ता के तौर पर मुकुंद कुमार सिंह को बनाया है वही सोशल मीडिया प्रभारी अजीत कुमार को बनाया है।
श्री तिवारी ने नगर कोषाध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा को बनाया है, प्रवक्ता के तौर पर मृत्युंजय कुमार सिंह को एवं कार्यकारी सदस्य के लिए रणधीर कुमार, संजय कुमार ,चंदन कुमार ,केदार गुप्ता को बनाया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.