फंदे से लटका मिला यूवक का शव,यूडी केस दर्ज
शिवहर : शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन पंचायत में 27 वर्ष से यूवक गणेश सहनी पिता गौरी सहनी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है।
थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर तरियानी विनय प्रसाद ने बताया है कि यह घटना रात की है ।तकरीबन 12 बजे की ,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया गया है। तथा यूडी केस दर्ज की गई है।
यह घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल हुई है, ग्रामीणों का कहना है लड़का का शादी ठीक हो गया हुआ था, लड़की वाले शादी करने से इंकार किया तो लड़का ने वरमाला की जगह गर्दन में रस्सी से लटकर अपनी प्राण गवाना सही समझा और कर लिया खुदकुशी। तरियानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दिया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.