उपार्जित अवकाश एवं मातृत्व अवकाश के भुगतान को लेकर दर-दर चक्कर काट रही जीएनएम संगीता कुमारी

शिवहर : शिवहर प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र सुगीया कटसरी जागीर में प्रतिनियुक्त जीएनएम संगीता कुमारी उपार्जित अवकाश एवं मातृत्व अवकाश के भुगतान को लेकर दर-दर चक्कर काटने को लेकर विवश है।

परेशान होने के उपरांत उन्होंने थक हार कर बताया है कि मैं मूलत: राजस्थान के झुंझुनू जिला के रहने वाली हूं। शिवहर जिला में 6 साल पूर्व अक्टूबर 2021 में जीएनएम पद पर योगदान दिया था। शादी के लिए 26 दिन का उपार्जित अवकाश लिया था। तथा जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन दिया था। परंतु दोनों का भुगतान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स जीएनएम व्यवहार न्यायालय शिवहर में भी पदस्थापित रही हूं। उन्होंने बताया कि मातृत्व अवकाश को लेकर सिविल सर्जन सर से मिलने जाती थी तो कुछ कर्मचारियों के द्वारा मिलने नहीं दिया जाता था। उन्होंने बताया कि 16 जून 2024 को सिविल सर्जन कार्यालय गई थी उनसे मिलकर अस्पताल व्यवस्था पर शिकायत किया था। और उपार्जित एवं मातृत्व लाभ के लिए मांग किया था।

जीएनएम संगीता कुमारी ने बताया है कि भुगतान न मिलने पर जिला पदाधिकारी से शिकायत करने पर सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार के द्वारा उल्टा स्पष्टीकरण की मांग कर दी गई है। जबकि उपार्जित अवकाश एवं मातृत्व लाभ लेना मेरा मौलिक अधिकार है।

उधर सिविल सर्जन कार्यालय के पंत्राक 523 दिनांक 20 मई 2026 के अनुसार सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार के द्वारा नियम संगीता कुमारी अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुगीया कटसरी जागीर को 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक अनुपस्थित होने के कारण चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा उपस्थिति पंजी में आपको अनुपस्थित किया गया था ,जिसके प्रतिशोध में चिकित्सा पदाधिकारी पर अनाप-शनाप और अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं तथा अपनी कार्य स- समय न करने पर तथा पुनः आपके द्वारा जिला पदाधिकारी शिवहर को शिकायत करते हैं कि चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित रहते हैं जिसके कारण अस्पताल में परेशानी होती है। 

सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार के द्वारा 20 मई 2026 को जांच कराई गई जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित पाए गए थे, इससे प्रमाणित होता है कि आप अपनी कर्तव्य निर्वहन न कर अनावश्यक झूठा आरोप चिकित्सा पदाधिकारी पर लगाकर अस्पताल कार्य को प्रभावित करना चाहती है तथा उच्च अधिकारियों को दिशा भ्रमित करने का प्रयास करती है।

इस बाबत सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार के द्वारा तीन दिनों के अंदर अपनी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। तथा जीएनएम संगीता कुमारी के संतोषजनक स्पष्टीकरण पर निर्णय लेने तक मानदेय स्थगित कर दिया गया है।

इस बाबत जीएनएम संगीता कुमारी ने कहा है कि उपार्जित अवकाश एवं मातृत्व अवकाश मेरा अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं। अपना हक मांग रही हूं।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.