जिला स्तरीय बिल्डिंग ब्लॉक कार्यशाला का आयोजन

शिवहर : आज समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष सभागार में जल, स्वच्छता, सफाई एवं जलवायु परिवर्तन की प्रगति को गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु जिला स्तरीय बिल्डिंग ब्लॉक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बिल्डिंग ब्लॉक कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी  द्वारा कलश में जल डालकर किया गया, जो जल संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा साथ ही मंच पर अनुमंडल पदाधिकारी  अविनाश कुणाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुशील कुमार एवं वाटर फॉर पीपल इंडिया राज्य प्रभारी  विवेक शरण, जिला सहयोग विशेषज्ञ श्री आशीष कुमार भी मौजूद थे।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में जल, स्वच्छता, सफाई एवं जलवायु परिवर्तन आधारित इस बिल्डिंग ब्लॉक कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विभागों को अपने दायित्वों के प्रभावी निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बिल्डिंग ब्लॉक कार्यशाला को तकनीकी सहयोग 'वाटर फॉर पीपल इंडिया' के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य प्रभारी श्री विवेक शरण ने बिल्डिंग ब्लॉक टूल के सभी 9 अवयवों के बारे पर विस्तार से बताया। साथ ही जिला सहयोग विशेषज्ञ  आशीष कुमार ने जिले में जल, स्वच्छता, सफाई एवं जलवायु परिवर्तन की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन तथा सूचकों की निगरानी में प्रयुक्त तकनीकों की जानकारी प्रस्तुत किया। साथ ही जल, स्वच्छता एवं जल संरक्षण से संबंधित सभी प्रमुख सूचकों की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित कर चर्चा की गई।

कार्यशाला में पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, जल-गुणवत्ता, स्वास्थ्य, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, लघु सिंचाई, मनरेगा, भवन निर्माण, जल संसाधन, बाल विकास परियोजना, जल-जीवन-हरियाली मिशन तथा पीरामल फाउंडेशन सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी  विजय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, वाटर फॉर पीपल से अमित कुमार, सुनील कुमार एवं मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

सभी हितधारकों ने समूह चर्चा के माध्यम से जल, स्वच्छता, सफाई एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अपनाई जा रही बेहतर प्रक्रियाओं को साझा किया तथा मौजूदा कमियों पर चर्चा कर सुधार हेतु सुझाव दिए। इन सुझावों के आधार पर सभी विभागों के साथ एक समेकित कार्य योजना पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस गतिविधि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य बिल्डिंग ब्लॉक टूल के सभी 9 अवयवों के आधार पर डेटा का विश्लेषण किया गया, जिससे जल एवं स्वच्छता प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा तय की जा सके।

कार्यशाला का समापन वाटर फॉर पीपल इंडिया के जिला सहयोग विशेषज्ञ  आशीष कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.